Dark Mode
सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 (सांख्यिकी विभाग) का आयोजन जयपुर जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 30 अगस्त, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर द्वारा कलेक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष 29 अगस्त, 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक तथा 30 अगस्त, 2026 को प्रातः 9ः00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्यरत रहेगा।परीक्षा से संबंधित आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0141-2206699 है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!