कीरखेड़ा रोड पर विवाद, क्रॉस केस दर्ज
भीलवाड़ा। ज़िले के मांडल थाना क्षेत्र के कीरखेड़ा रोड पर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के चलते दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की और से केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की है। मांडल पुलिस के अनुसार, गुडा निवासी भंवर सिंह पुत्र धनसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह वाइन शॉप पर शराब लेने गया। इसी दरम्यान उसके परिवार के भाई के लड़कों और दूसरे लड़कों को झगड़ते देखा तो वह रुका। इस दौरान किसी ने पत्थर फैंकना चालू कर दिया, जिससे परिवादी भंवर सिंह के सिर में चोट लगी। वह दूर जाकर बैठ गया। मारपीट की जोर-जोर से आवाज आने लगी। इस दौरान कमलेश की गाड़ी भी वहीं थी, जिसके कांच टूटे हुये है। इस झगड़े में राहुल के भी चोट आई। परिवादी का कहना है कि उसे अस्पताल में मालुम हुआ कि मारपीट करने में रोहित बरगुंदा और उसके 10-12 साथी थे। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से स्टेशन नगर निवासी रोहित पुत्र विनोद बरगुण्डा ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दी । इसमें रोहित ने बताया कि कीरखेडा रोड पर जन्मदिन मना रहे थे, तभी कमलेश गुडडा, राहुल दरोगा, भवंरसिह, कुशवंत सिहं चौहान के साथ चार पांच जने आये और पीछे से वार किये। इससे रोहित और राहुल के सिर और पेट में चोटें आई। मामले की जांच मांडल चौकी प्रभारी चिराग अली कायमखानी कर रहे हैं।