Dark Mode
अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति

अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति

 

पंचायती राज जनप्रतिनिधियों द्वारा शुरू किया धरना दूसरे दिन भी राह जारी

बेलारा बाईपास चौराहे पर डा० अंबेडकर की प्रतिमा का है प्रस्तावित कार्यक्रम

नदबई . शहरी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण का हवाला देकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से बाईपास चौराहों पर प्रस्तावित अलग-अलग महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से पहले ही विरोध का कारण बनती नजर आ रही। नदबई में बैलारा बाईपास पर डॉं अंबेडकर की प्रतिमा लगना प्रस्तावित है। लेकिन, बैलारा बाईपास पर डॉं अंबेडकर की प्रतिमा के विरोध में गत देर शाम पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए बैलारा बाईपास के समीप धरना शुरु कर दिया। जो कि दूसरे दिन आज भी जारी रहा। उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पंचायतीराज जनप्रतिनिधी व ग्रामीणों ने धरना देते हुए बैलारा बाईपास पर भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। धरने की सूचना पर नदबई एसडीएम जोगिन्दर सिंह व पुलिस सीओ नीतिराज सिंह ने मौके पर पहुंच समझाइस करने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण व पंचायतीराज जनप्रतिनिधी बैलारा बाईपास चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए अपनी जिद पर अड़ गए। धरनास्थल पर महिलाएं भी एकत्रित होकर भजन कीर्तन के बीच महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग करती नजर आई। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से बैलारा बाईपास पर डॉं अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति जारी हुई। डॉं अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन १४ अप्रेल को देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!