हेमनिवास में ख़ान पर पानी तोड़ते समय विवाद, 2 घायल
बिजोलिया. थाना क्षेत्र के ग्रामदानी गांव हेमनिवास में एक क्वारी लाइसेंस शुदा खान पर बारिश का पानी तोड़ते समय विवाद हो गया । जिसमे 2 युवक घायल हो गए । विवाद में क्षेत्र के केरखेड़ा निवासी 2 युवकों सहित अन्य 15 से 20 युवकों द्वारा हमला करने की जानकारी है । घटना बीते 20 मार्च सोमवार की है । जहां ख़ान का सुबह पानी तोड़ते समय कुछ युवकों ने ख़ान मालिक के बेटे के साथ जातिसूचक गाली गलौज करते हुए लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश पिता बल्लू लाल मीणा निवासी बूंदी के पिता के नाम पर एक खातेदारी क्वारी लाइसेंस सुदा खान ग्रामदानी गाँव हेम निवास में स्थित है , जिसमें बारिश के कारण पानी भरा हुआ था । जहां मुकेश सोमवार को सुबह पानी तोड़ रहा था , इस दौरान महेंद्र पुत्र श्रवण गुर्जर निवासी केरखेड़ा , चंद्र प्रकाश पुत्र श्रवण गुर्जर निवासी केरखेड़ा एवं अन्य 15 से 20 व्यक्तियों ने खान में प्रवेश कर पानी की मोटरे बंद कर दी और गाली गलौज करना शुरू कर दिया । इस दौरान युवकों ने मुकेश के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठियों एवं पत्थरों से हमला कर दिया और बीच बचाव में आए मुनीम कुंदन उर्फ़ रंजीत पर भी हमला कर दिया । जिससे दोनों को चोटे आई हैं । घटना के बाद दोनों पीड़ितो ने मौके से भाग कर जान बचाई है । वही अभियुक्त गणों ने युवक को खान पर पानी की मोटर चलाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी है । पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है , मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कीर्ति सिंह कर रही है