राजस्थान मिशन 2030 को लेकर सीएलजी सदस्यों के साथ हुआ संवाद
डीडवाना. शहर के पुलिस थाना परिसर के अंदर थानाधिकारी राजेश कुमार डूडी की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों के साथ में एक बैठक आयोजित की गई यह बैठक राजस्थान मिशन 2030 को लेकर आयोजित की गई बैठक के अंदर सीएलजी सदस्यों के द्वारा विकसित राजस्थान 2030 को लेकर सभी सीएलजी सदस्यों के सुझाव लिए गए जिसमें किस तरह पुलिस और अच्छे तरीके से कार्य करें और अन्य विषयों को लेकर सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रकट किए अब इन सभी सुझावों को राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा और विकसित राजस्थान मिशन 2030 को लेकर राज्य सरकार इन सुझावों पर मथन करेगी । जानकारी देते हुए थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी ने बताया कि थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग ली गई मीटिंग के अंदर कानून व्यवस्था और जिला बनने के बाद जनता के क्या क्या समस्या आ रही है किस तरह जनता सोच रही है और पुलिस जनता के लिए क्या कर सकती हे उसको लेकर चचाये की गई और ट्रैफिक को लेकर भी समस्याओं को सुना गया इसके अलावा सरकार ने जो मिशन 2030 प्लान किया है उसके संबध में सुझाव आमंत्रित किए गए और 2030 में कोन सी चुनौतिया होगी और उनको किस तरह से जनता का सहयोग लेकर के जनता के हित में क्या नवाचार होने चाहिए और जनता के लिए हो जनता की भलाई के लिए हो ।