10वीं पुण्य तिथि पर सांझी रसोई में दिया सहयोग
सीकर। स्व. आदित्य सिंघल की 10वीं पुण्य तिथि पर उनकी माताजी सुनीतादेवी अग्रवाल पत्नी स्व. श्रवण अग्रवाल उषा एजेंसी वाले ने मंगलवार को एसके हॉस्पिटल में चलने वाली सांझी रसोई में एक माह के भोजन व्यवस्था में आर्थिक सहयोग दिया है। परिजनों ने सांझी रसोई में 45 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया है। गौरतलब है कि एसके हॉस्पिटल में अग्रवाल समाज प्रन्यास की ओर से दोपहर का भोजन पिछले दो साल से मरीजों व उनके परिजनो को निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्व. आदित्य सिंघल की पुण्य स्मृति में परिजनों द्वारा दिये गये इस सहयोग के लिए समाज प्रन्यास द्वारा सुनीतादेवी का आभार जताया। परिजनों व प्रन्यासियों ने इस दौरान जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया।