Dark Mode
सहकार नेता आमेरा ने एसीएस वित्त को बजट पर दिए सुझाव

सहकार नेता आमेरा ने एसीएस वित्त को बजट पर दिए सुझाव

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा से ऑल राजस्थान को-आपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन व ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव सूरज भान सिंह आमेरा ने बजट तैयारी की अति व्यस्तता के बावजूद मुलाक़ात कर सहकारी बैंक कर्मियों के उपार्जित व समर्पित अवकाश भुगतान व 16वें वेतन समझौते के लम्बित मुद्दों पर सार्थक वार्ता हुई।सहकार नेता आमेरा सहकारी बैंक कर्मियों के लंबित मुद्दों पर भुगतान जारी करवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है जिसके लिए वह प्रमुख शासन सचिव बजट देवशीष पृष्टि, संयुक्त शासन सचिव रूल्स सुरेश वर्मा , संयुक्त शासन सचिव व्यय देवेंद्र अरोड़ा से भी मिलते रहे है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अरोड़ा ने आमेरा से सहकारी बैंक कर्मियों के लम्बित मुद्दों अप्रैल 2024 से 15 दिन का समर्पित अवकाश व रिटायरमेंट पर देय 300 दिवस पिछले उपार्जित अवकाश भुगतान की स्वीकृति रजिस्ट्रार/शासन सचिव सहकारिता के स्थान पर बैंक स्तर से ही जारी करने, जेआईआईबी, सीएआईआईबी योग्यता पर देय वेतन वृद्धि यथावत रखने, कोर्ट केस के कारण वेतन समझौते से वंचित कर्मियों को भुगतान करने, अधिसमय ऑफ़िसिएटिंग क्लीयरिंग भुगतान इत्यादि मुद्दों पर हमारे साथ चर्चा कर संगठन के मत को सुनकर संयुक्त सचिव रूल्स को फ़ाइल के साथ बुलाकर निर्देश प्रदान किए गए।

सहकार नेता आमेरा ने एसीएस फाइनेंस को अल्प व दीर्घक़ालीन सहकारी साख आंदोलन, सहकारी साख ढाँचे में पैक्स से अपेक्स तक ढाँचागत सुधार, आर्थिक मज़बूती, प्रशाशनिक कुशलता, कार्मिक कल्याण, सहकारिता से समृद्धि, सहकारिता में सहकार से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर व्यवस्था में संस्थागत व नीतिगत सुधार करने, बजट प्रावधान के लिए राज्य सरकार के प्रस्तावित बजट के लिए संगठन की तरफ़ से लिखित सुझाव पेश किए गए जिस पर संगठन के विचारों को सराहा भी गया।

अरोड़ा से आमेरा की इससे पूर्व 24 दिसंबर की मुलाक़ात व चर्चा उपरांत प्रमुख शासन सचिव बजट, जेएस रूल्स, जेएस व्यय के साथ 27 दिसंबर की मीटिंग कर अधिकारियों से चर्चा हो गई थी, जिस पर कल की मुलाक़ात वार्ता के बाद शीघ्र ही सभी सहकारी बैंक के लाभार्थी कर्मचारी अधिकारी, रिटायर कार्मिक व समझौते से वंचित कार्मिको को शीघ्र आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!