परिषद ने किया सहायक आचार्य अजय विक्रम का स्वागत
सीकर । राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप सिंह जाटोलिया ने बताया कि विधि महाविद्यालय से सहायक आचार्य पद पर कार्यरत अजय विक्रम का कार्य व्यवस्थार्थ के रूप में जयपुर आयुक्तालय लगायें जाने पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा साफा माला गुलदस्ता व संविधान की उद्देशिका प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया, ओर साथ ही कहां कि सहायक आचार्य अजय विक्रम हमेशा छात्र छात्राओं को हमेशा अनुशासन में रहने ओर आगे बढऩे को लेकर प्रेरित करते थे। इस मौके पर छात्र नेता संदीप शर्मा, विवेक चितलांगिया,नवीन झाझडिया,सूरज प्रकाश, विष्णु मितल ,सुनिल कुलहरि, पवन वर्मा आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।