पार्षदों के परिजन मीटिंग से रहे बाहर
दौसा . दौसा नगर परिषद की बजट मीटिंग में इस बार पार्षदों के पति, पुत्र और परिजनों को मीटिंग हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया। गौरतलब है कि गत 7 अक्टूबर आयोजित
बोर्ड मीटिंग में पार्षदों के परिजनों को प्रवेश दिने पर काफी हंगामा हुआ था। जिसके चलते नगर परिषद प्रशासन ने इस बार बजट मीटिंग में केवल पार्षदों को ही मीटिंग में प्रवेश दिया गया। जिसके चलते कई पार्षदों के परिजन बाहर बैठे नजर आए तो कई पार्षद के परिजन इसीलिए ही नहीं आए कि उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसके चलते कई पार्षद बजट मीटिंग अनुपस्थित रहे।