Dark Mode
तेलंगाना में मतगणना जारी, कांग्रेस ने लहराया बहुमत का परचम

तेलंगाना में मतगणना जारी, कांग्रेस ने लहराया बहुमत का परचम

तेलंगानाः चार राज्यों में मतगणना आज सुबह 8 बजे से ही जारी है. रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है. ऐसे में आंकड़ों की बात करें तो तेलंगाना में अभी तक के सामने आये रूझानों में कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है. पार्टी बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है. और सरकार की प्रबल दावेदारी पेश कर रही है.

हालांकि फिलहाल काउंटिंग जारी है. लेकिन अभी तक के रूझानों में कांग्रेस बहुमत के आकंड़े को पार करती नजर आ रही है. वहीं बीआरएस दूसरे नबंर पर है. जबकि बीजेपी रेस में काफी पिछड़ती नजर आ रही है. वहीं अन्य दल के पास करीब 6 सीटों का आंकड़ा है. हालांकि फिलहाल पूर्ण रूप से से आकंड़े सामने आना बाकी है.

फाइनल आंकड़े आज सरकार के अंतिम नाम पर मुहर लगायेगी. कि आखिर प्रदेश में किस पार्टी की सत्ता बनेगी. जिसको लेकर तैयारियों को पूरा कर ली गयी है. मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के परिणाम आना शुरू हो गये है.

बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 सीटे है. ऐसे में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 60 आंकड़ा प्राप्त करना होगा. राज्य में 60 सीटों के साथ पार्टी सरकार बनाने में सक्षम होगी. इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भी काउंटिंग जारी है. राजस्थान में कुल 199 सीटें है. मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटें है. जबकि मध्यप्रदेश मे कुल 230 सीटें है.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!