देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा शुरू
कोटा. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2023 के दूसरे सत्र-अप्रैल सेशन की शुरूआत गुरुवार से हो गई। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के अनुसार गुरुवार को जेईई मेन पेपर का कुल कठिनाई स्तर मध्यम स्तर का था। मोशन एजुकेशन के फाउंडर तथा सीईओ नितिन विजय ने बताया कि अप्रैल-सेशन के पहले-दिन के प्रश्न-पत्रों का स्तर जनवरी-सेशन जैसा ही रहा। फिजिक्स, केमिस्ट्री आसान रहे जबकि मैथमेटिक्स हमेशा की तरह डिफिकल्ट एवं लेंदी रहा। प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न फैक्ट एवं फार्मूला बेस्ड रहे। पूरे पेपर को लेकर स्टूडेंट्स ने कहा कि इस बार की परीक्षा में एनटीए द्वारा कोई सरप्राइज या ट्रिकी क्वेश्चन नहीं दिए गए थे। फिजिक्स का पेपर आसान था, जबकि केमिस्ट्री के सवाल पूर्व के वर्षों की ही तरह थे। बायोमोलेक्यूल्स और पॉलिमर से लगभग 5 सवाल पूछे गए थे। गणित में 3डी और वेक्टर से 4, बायो-मॉलिक्यूल्स और पॉलिमर और पर्यावरण से 5 और मैग्नेटिज्म और अल्टरनेटिंग करंट से 4 सवाल पूछे गए थे।
फिजिक्स में मैकेनिक्स, इलेक्ट्रो डायनेमिक्स तथा मॉडर्न फिजिक्स से काफी प्रश्न पूछे गए। मैकेनिक्स में ग्रेविटेशन, सर्कुलर-मोशन, प्रोजेक्टाइल-मोशन, इलेक्ट्रो डायनेमिक्स में कैपेसिटर्स तथा मैग्नेटिक इफेक्ट आफ करंट तथा मॉडर्न-फिजिक्स में एटॉमिक-स्ट्रक्चर, फोटो इलेक्ट्रिक-इफेक्ट के अतिरिक्त कम्युनिकेशन-सिस्टम से भी सवाल पूछे गए। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नेम-रिएक्शन्स से संबंधित कॉलम-मैचिंग टाइप का प्रश्न पूछा गया। इसमें गाटरमेन-काच, हेलवोल्हार्ड-जेलिंस्की तथा इटा्रड-रिएक्शंस पूछी गईं। इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पॉलीमर्स, केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ तथा सरफेस-केमेस्ट्री से स्तरीय-प्रश्न पूछे गए। फिजिकल केमिस्ट्री में सॉल्यूशंस तथा केमिकल काइनेटिक्स से सवाल पूछे गए। मैथमेटिक्स का प्रश्नपत्र परंपरागत तौर पर डिफिकल्ट एवं लेंदी रहा। कंपलेक्स-नंबर, क्वाड्रेटिक-इक्वेशंस, प्रोग्रेशंस से सामान्य सवाल पूछे गए। अलजेब्रा, कैलकुलस, कोऑर्डिनेट-ज्योमेट्री तथा वेक्टर-3डी से भी प्रश्न पूछे गए।
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि 6-अप्रैल के प्रश्न-पत्रों में भी जनवरी-अटेम्प्ट की भांति ही कॉलम-मैचिंग तथा असर्शन-रीजन के प्रश्न भी पूछे गए। पूर्व-घोषित पैटर्न के आधार पर जेईई-मेंस के प्रश्न-पत्र में कुल 90-प्रश्न पूछे गए। फिजिक्स,केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स प्रत्येक विषय से 30-प्रश्न थे। प्रत्येक विषय में 20-प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा 10-प्रश्न न्यूमैरिक-रेस्पांस के थे, न्यूमैरिक-रेस्पांस टाइप के 10-प्रश्नों में से कोई 5- प्रश्न हल करने थे। सभी प्रश्नों में नेगेटिव-मार्किंग +4/-1 की रही। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक जेईई मेन-2023 परीक्षा 6 से 15 अप्रैल के बीच विभिन्न घोषित तारीखों पर आयोजित की जाना है। परीक्षा घोषित तिथि पर सुबह और शाम की 3-3 घंटे की दो पालियों में होगी, जो कि सुबह 9 और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। पहले दिन बीई-बीटेक के लिए परीक्षा हुई। बीआर्क की परीक्षा 12 अप्रैल, 2023 को होगी। अप्रैल सेशन के लिए भारत में 315 परीक्षा शहर और विदेशों में 15 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं