Dark Mode
गरबा महोत्सव मे कपल डांस का हुआ आयोजन

गरबा महोत्सव मे कपल डांस का हुआ आयोजन

डीडवाना। नगर के जांगिड़ भवन में चल रहे पांच दिवसीय गरबा महोत्सव के चौथे दिवस पर कपल डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया अलग-अलग दृश्यों के रूप में छात्राओं, महिलाओं एवं विभिन्न जोड़ों के साथ महिला पुरूषों ने अनुशासित गरबा नृत्य किया।

नवयुवक मंडल के टीकमचंद दमीवाल ने बताया कि जेठाराम जांगिड़, शंकर लाल सैनी, आसुराम जांगिड़, कमांडो लेखराज जांगिड़, लोकेश अग्रवाल, रेखाराम जानू, लक्ष्मणसिंह, सुनील जादम, पीएनबी बैंक के बनवारी चौधरी, रामसिंह भाटी, मोनू खुशलानी, मोतीसिंह बरड़वा, लिखमी सेना के अध्यक्ष रामनिवास पंवार, पार्षद विशाल सैनी, अमित पंवार मंचस्थ रहें वहीं लिखमी सेना के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जयकिशन रोसावा ने बताया कि 5 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम मे हर दिन प्रतिभाओं को पारितोषित भी किया जा रहा है। रविवार रात्रि को गरबा महोत्सव में कपल डांस में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार दिया गया जिसमें छोटे बच्चों मे आलवी चौधरी व सानिया प्रजापत प्रथम रहा, वहीं यश शर्मा व माधवी जांगिड़ द्वितीय, लवी व गुन्नू तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार व्यस्यक कपल वर्ग में आलोक अग्रवाल व आशा अग्रवाल प्रथम, शिवानी व मनीषा प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान निर्णायक की भूमिका रमाकांत दीक्षित व पूर्णिमा सोनी ने निभाई। इस दौरान एंकर सन्ना पारीक, नीतू जांगिड़, बाबुलाल जांगिड़ व पुनित जांगिड़ ने मंच संचालन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!