Dark Mode
न्यायालय भवन का जल्द होगा निर्माण

न्यायालय भवन का जल्द होगा निर्माण

बार एवं बेंच एक सिक्के के दो पहलू , काछवाल

 
भुसावर . न्यायिक प्रक्रिया एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बाहर एवं बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं बिना आपसी समन्वय से आमजन का कार्य निस्तारण जल्दी से नहीं हो पाता है इसके लिए एक दूसरे के सहयोग की विशेष आवश्यकता होती है यह कहना है भरतपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल का! न्यायधीश काछवाल भुसावर उपखंड मुख्यालय के हिण्डौन सडक मार्ग स्थित श्री श्याम पैराडाइज़ में भुसावर बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में  बतौर मुख्यातिथि अपना उद्बोधन दे रहे थे! कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेमी जमाने की विशिष्ट अतिथि भुसावर  न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता मीणा , भरतपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दूधाराम, वैर एसीजेएम नमोनारायण मीणा, भरतपुर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजाराम भूतौली, सदस्य भूपेश कुमार रहे! भुसावर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नैमी जैमन ने स्थानीय बार एवं बेंच की भवन, कर्मचारियों की कमी सहित अन्य  आवश्यकताओं के बारे में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष मांग प्रस्तुत की! इस पर  जिला न्यायाधीश काछवाल ने कहा कि  समस्याएं दोनों की हैं ! स्थानीय न्यायालय के लिए बनाए जा रहे भवन के लिए भूमि का क्षेत्रफल पर्याप्त नहीं है मैं क्षेत्रफल से संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि यहां पेंडेंसी अधिक है जल्द ही आगे कोर्ट  खुलेंगे जिससे भवन बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता होगी! इसके बारे में बगल में जो पंचायत समिति के लिए भूमि आवंटित हुई है उसके बारे में जिला कलेक्टर बनने से संपर्क कर भूमि का विस्तार कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी जिससे आगे चलकर ऐसा ना हो एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट जाने के लिए अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़े पीठासीन अधिकारियों के लिए भवनों की आवश्यकता जिससे कोई भी अधिकारी महिला पुरुष अपने साथ बच्चों को रख अध्ययन के लिए परेशान ना हो कर्मचारियों की आवश्यकता बताते हुए कांच वालों ने कहा कि जल्द ही इसके लिए जल्द ही इसके लिए एक कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है जिसमें पदोन्नति या होंगी साथ ही एक स्थान पर अधिक समय से रुके हुए या अन्य किसी भी प्रकार का सामंजस्य बिठाकर कमी को पूरा करने की प्रक्रिया की जाएगी सम्मान की श्रृंखला में बोलते हुए आज वालों ने कहा कि अभी तक उन्हें भुसावर को अचार के रूप में पहचान थी आज ऐसा लगा यहां का सम्मान पाकर कि यहां बड़े ही भाग से लोग सम्मान भी करते हैं इस अवसर पर अधिवक्ताओं के अलावा शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक यतेन्द्र पाण्डेय्, एडवोकेट, धनेंद्र कुमार पाण्डेय्, नवीन कुमार  पांडेय, नगेद्र पाण्डेय्,  राहुल गुलपाडिय ने माल्यार्पण कर शॉल, प्रतीक चिह्न एवं परसुराम की प्रतिमा भेट की!एडवोकेट देवेंद्र पाठक, नैमी जैमन, सुरेन्द्र चौधरी, शान्ति स्वरूप शर्मा, हेमसिंह पाण्डेय् , लेखराज ,चंद्र शेखर तिवारी, राजेंद्र सैनी इंद्र दत्त पांडे राजू सैनी राजेश पांडे पवन पांडे छोटे लाल मीणा वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल राम शर्मा रामेश्वर दयाल शर्मा मुरारी लाल शर्मा धर्मेंद्र पांडे नवीन कुमार पांडे सुशील कुमार पांडे सहित वैर भुसावर के अधिवक्ता उपस्थित रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!