Dark Mode
MS Dhoni से धोखाधड़ी केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों को भेजा गया समन

MS Dhoni से धोखाधड़ी केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपियों को भेजा गया समन

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से करोड़ों की धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। धोनी की ओर से अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नाम की एक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। अब रांची कोर्ट ने आरोपियों को समन भेजा है।
धोनी के वकील के अनुसार, धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान ना करके लगभग 60 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

धोनी के वकील दयानंद सिंह ने पीटीआई को बताया कि, अक्टूबर 2023 में एक कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

उन्होंने दावा किया कि दोनों ने क्रिकेटर के साथ पैसा शेयर किए बिना धोनी के नाम पर आठ से 10 जगहों पर एकेडमी खोलीं, जिससे पूर्व भारतीय कप्तान को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं सिंह ने कहा कि, संज्ञान ले लिया गया है। अदालत ने आरोपी व्यक्तियों को समन जारी करने का निर्देश दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!