Dark Mode
वैश्य महासम्मेलन की गौ-सेवा सम्पन्न

वैश्य महासम्मेलन की गौ-सेवा सम्पन्न

टोंक। जलझूलनी एकादशी एवं वामन द्वादशी के अवसर सेवाभावी संघटन अखिल भारतीय वैश्य महासमनेलन टोंक द्वारा पन्द्रवीं मासिक गौ-सेवा श्री गांधी गौ-शाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर समाज सेवी संजय संघी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक सनातनी को गौ-सेवा अपनाने पर जोर दिया संघी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक सनातनी के चूल्हे पर पहली रोटी गौ-माता की बननी चाहिए और उस के बाद ही परिवार के सदस्यों को भोजन करना चाहिए। संघटन के जिलाध्यक्ष राजीव बंसल ने संघटन की ओर से बीमार एवं घायल गौ-वंश के उपचार हेतु गौ-शाला में पांच हजार एक सो रुपये मूल्य की दवाएं भेंट की। शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने जलझूलनी एकादशी ओर साथ ही वामन जयंती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई दान कर रहा हो तो उसमें दीवार नही बनना चाहिए, अन्यथा उस दीवार बनने वाले व्यक्ति की दशा शुक्राचार्य जैसी होती है। कार्यक्रम में आयेे सभी वैश्यजनों ने गौ-वंश की हरे चारे ओर गुड़ से सेवा की । इस अवसर पर संघटन संरक्षक मुरारी सिंघल, भगवान दास अजमेरा, जिला उपाध्यक्ष नवरत्न विजय, जिला महामंत्री दिनेश पाटोदी, शहर कोषाध्यक्ष अमित सर्राफ, जिला युवा महामंत्री निखिल गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष राज कुमार विजय, रोहित जैन, अनिल विजय, अखिल जैन, राजू बम्ब, बालकिशन गर्ग, धनराज जैन, राजेश समर्पित, डी ड़ी मंगल, शरद कहालिया, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब, जिला महामंत्री ऋचा सिंघल, संघटन संरक्षिका सीता सिंघल, मीना तोषनीवाल, जिला उपाध्यक्ष ममता गर्ग, संघटन संयोजिका अलका भण्डारी, रोशन जैन, भावना जैन, ममता अग्रवाल, सीमा भगत, राजुल जैन, सोनू कहालिया, अर्चना सिंघल, मनोहर विजय, ममता गोयल एवं अर्चना गर्ग आदि उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!