Dark Mode
गौ तस्करी करने वाला फरार आरोपी पकड़ा, एक बदमाश की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

गौ तस्करी करने वाला फरार आरोपी पकड़ा, एक बदमाश की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

भिवाड़ी। भिवाड़ी पुलिस जिला की चोपानकी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक मारपीट करने का आरोपी करीब 10 महीने से स्थाई वारंट पर फरार चल रहा था, वहीं दूसरा आरोपी गौकशी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
थाना अधिकारी नंदलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंदा की ढाणी सारे कला का रहने वाला इरफान पुत्र असर खान एक गाड़ी से 4 गोवंश को उतारकर गोकशी के लिए हरियाणा लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत ही जाकर देखा तो एक व्यक्ति 4 गोवंश को हरियाणा सीमा की तरफ ले जा रहा था। पुलिस को देखते ही वह गोवंश को छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने चारों ही गोवंश हो बाबा मोहन राम काली खोली धाम की गौशाला में छुड़वा दिया। इस मामले में इरफान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही एक पिकअप को भी जब्त किया था। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी मामले में सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर शीथल खामपुर के रहने वाले राजाराम उर्फ राजपाल (50) पुत्र जशवंत अहीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक मारपीट मामले में करीब 10 महीने से फरार चल रहे न्यायालय से स्थाई वारंटी पाटूका तावडू के रहने वाले तौफीक (27) पुत्र सुभान मेव को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!