शादी की सालगिरह गौशाला में गायों को भोजन करवाया
बहरोड़। मानव अधिकार सुरक्षा संगठन और समर्पण सेवा संस्था बहरोड के संयुक्त तत्वधान में महावीर योगी और उनकी धर्मपत्नी सुमन ने अपनी शादी की सालगिरह कुड़ी आश्रम गौशाला मोहम्मदपुर पर दलिया, गुड और तुड़ी भेजकर कर मनाई। उन्होंने कहा कि गौ सेवा परम धर्म है, हिंदू संस्कृति में गौ माता को माता का दर्जा दिया गया है। मनुष्य को अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह ऐसे कार्यक्रम गौशाला में मनाने चाहिए ताकि गौ सेवा हो सके। इस मोके पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेश मेहता ने कहा कि महावीर योगी ने अपनी यह 25 वीं शादी की सालगिरह मनाई है। इससे पूर्व भी वह अपनी सालगिरह और जन्मदिन पर अनेक सामाजिक कार्य करते आए हैं। जिसमें वाटर कूलर, प्याऊ, पेड़ लगाने का सामाजिक कार्य करते रहते है। इस मौके पर उनके साथ राकेश मुच्छल, दीपाक्षी बहन, कृष्ण कुमार यादव, रामनिवास, संदीप, हंसराज भाई साहब, हेमंत योगी, भारती, पायल, गौशाला अध्यक्ष व ग्रामीण उपस्थित थे।