सीपीआई की बैठक आयोजित
पीलीबंगा। रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई की बैठक चानणमल की अध्यक्षता में रविदास मंदिर हनुमानगढ़ में सम्पन्न हुई।बैठक में पार्टी को मजबूत करने,आगामी चुनावों मे पार्टी के उम्मीदवारों को निर्धारित करने,किसानों की पानी की समस्या,उपज को एमएसपी पर खरीदने,मनरेगा मजदूरों की समस्याओ का समाधान करवाने,भूमिहीन खेत मजदूरों को जमीन आवंटन करने सहित सरकार की 100 यूनिट बिजली फ्री होने के बावजूद भारी भरकम फ्यूल चार्ज के नाम पर हो रही आमजन की लूट को लेकर जन आंदोलन करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में वोट प्रतिशत के बावजूद अन्य पार्टियों द्वारा उपेक्षित मजबी सिख,औड राजपूत,बाजीगर ,सांसी दलित समाज को कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा महत्व देकर भागीदारी देने की बात कही।बैठक में कॉमरेड साहबराम पूनियां,वरिष्ठ कॉमरेड एडवोकेट चानन राम वर्मा,जिला सचिव रामकुमार,सतपाल लखासर,बूटा सिंह,सुरजीत सिंह,बद्री प्रसाद नायक पंडितावाली व अन्य कॉन्सिल सदस्य मौजूद रहे।