Dark Mode
खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

खेतड़ी । खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में सोमवार को विवेकानंद क्लब द्वारा करवाई जा रही प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच केसीसी खेतड़ी व पपुरना की टीम के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले के बीच खेतड़ी केसीसी की टीम ने पपुरना की टीम को 2 रनों से पराजित कर विजय हासिल की। अतिथियों ने विजेता व उपवजेता  टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहां की खेलों का आयोजन होता रहना चाहिए जिनसे अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं जो आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी स्तर पर ओलंपिक खेलों का आयोजन करवा रहे हैं जो एक सराहनीय कार्य है। नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल- खेल की भावना से खेलना चाहिए खेलों से मन एवं स्वास्थ्य ठीक रहता है उन्होंने कहा खेलों से युवाओं का मनोबल बढ़ता है आगे भी ऐसे खेलों का आयोजन होता रहना चाहिए वे हमेशा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों का सहयोग करती रहेंगी। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीलाधर सैनी, थाना अधिकारी विनोद सांखला, बीसीएमओ हरीश यादव, कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी, एडवोकेट गजानंद यादव,वेणीशंकर पार्षद, मोहम्मद हारून पार्षद, मोहन राजोरिया पार्षद, राहुल सैनी, अमित सैनी, विनोद सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर पांडे व कैलाश सैनी ने किया। फाइनल मैच के दौरान हजारों  दर्शक मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को खेल -खेल की भावना से खेलना चाहिए : गीता सैनी
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!