बीजेपी सरकार के राज में महिलाओ के प्रति अपराधों मे हुई वृद्धि:- राखी गौतम
कोटा। राजस्थान महिला काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी राखी गौतम ने आज बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव जीतने हेतु जो महिलाओ की सुरक्षा के प्रति जूठे वादों के हथकण्डे अपनाए, जहां सरकार ने एक तरफ तो महिला सुरक्षा हेतु कई योजनाओ के वादे करते हुए कहा था की हर जिले मे महिला थाने की स्थापना करना , हर पुलिस स्टेशन मे महिला डेस्क प्रारंभ करना, प्रत्येक शहर मे एक एंटी रोमिओ स्क्वाड स्थापित की जाएगे किंतु भाजपा के चुनाव जीतने के बाद ये सब वादे हवा हो गये |
गौतम ने कहा कि भाजपा शासन के कुछ दिनों में ही राजधानी जयपुर मे एक हि दिन मे दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया , मालवीय नगर में आरोपी ने नशे मे महिला पर गंदे कमेंट्स करके महिला के साथ अभद्रता कर उसके ऊपर गाड़ी चड़ा कर हत्या कर दी वही दूसरी ओर चित्रकूट इलाके मे बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया | वही जोधपुर मे भी बदमाशों ने माँ , बेटी , भतीजी का गला काट कर हत्या कर दी इसी के साथ अलवर मे भी नाबालिग बच्ची के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म किया एवं झालावाड़ के सादर थाना क्षेत्र मे पन्निया बीनने गई महिला के साथ दरिंदों ने गैंगरेप करने जैसी घटनाएं घटित होने के साथ शाहपुरा में भाजपा विधायक द्वारा महिला अधिकारी के साथ किया गया अभद्र व्यवहार भाजपा सरकार के महिलाओं के गैरजिम्मेदार एवं उदासीन रवैये को दर्शाता है|
यह तो सच है की बीजेपी सरकार हमेशा की तरह जूठे वादों की सरकार रही है इस सरकार ने हमेशा जूठे वादे करके हि चुनाव जीता है
गौतम ने राजस्थान महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि राजस्थान की भाजपा सरकार यदि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाती है तो शीघ्र ही महिला कांग्रेस राजस्थान द्वारा सरकार के विरुद्ध कड़ा प्रदर्शन किया जायेगा व प्रदेश की महिलाओं को सरकार के खिलाफ सड़क पर आना होगा |