Dark Mode
पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, उपचार के लिए कराया गया भर्ती

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, उपचार के लिए कराया गया भर्ती

सहारनपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हरियाणा के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि सरसावा पुलिस तीन जनवरी की रात को नकुड रोड पर शाहजहांपुर तिराहे के पास जांच पड़ताल कर रही थी, तभी उन्होंने हरियाणा के यमुनानगर की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक को रूकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार ने रूकने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने भाग रहे बदमाश का पीछा किया तभी एक किलोमीटर दूर जाने पर बदमाश की मोटरसाइकिल फिसल गई ओर वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस को आता देख बदमाश ने फिर से पुलिस पर गोली चलायी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की।

पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जैन ने बताया कि पुलिस ने घायल बदमाश अमन को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमन हरियाणा के करनाल जिले के इद्री थाना क्षेत्र में खानपुर का निवासी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!