Dark Mode
अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, सोने का गुर्जा पुलिस की कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, सोने का गुर्जा पुलिस की कार्रवाई

धौलपुर। सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डांग के गोलारी मोड पानी की टंकी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए  हैं। ऐसे में गिरफ्त में आए बदमाश के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
सोने का गुर्जा थानाधिकारी भीम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित महरेड़ा के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है। अभियान में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। जिनके सहयोग से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोलारी मोड पानी की टंकी के पास देखा गया है। जिसके पास अवैध हथियार भी है। वह कहीं जाने की फिराक में है। इस पर एएसपी कमल कुमार जांगिड़ और सीओ नरेंद्र कुमार को मामले की जानकारी देते हुए थाने के हेड कांस्टेबल मोहन सिंह और कांस्टेबल वीर सिंह एवं देवेंद्र को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस को वर्दी में देख आरोपी जब भागने लगा तो पुलिस ने उसे भागते हुए दबोच लिया। आरोपी रामदास पुत्र रामबाबू गुर्जर जोरेला गांव का निवासी है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ सोने का गुर्जा थाने पर एफआईआर संख्या 19/24 दर्ज करते हुए धारा 3/25 आर्म एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!