Dark Mode
रायसिंहनगर में अपराधी बेखौफ, पुलिस का नही कोई डर

रायसिंहनगर में अपराधी बेखौफ, पुलिस का नही कोई डर

 
 
रायसिंहनगर . रायसिंहनगर में बेखौफ अपराधी पुलिस के लिए सरदर्द बन गए हैं ,जबकि पुलिस अपराधियों के सामने  लाचार नजर आ रही है ,पुलिस कप्तान परिस देशमुख के गंगानगर नियुक्ति के बाद पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की खुली छूट देने के बावजूद रायसिंहनगर पुलिस के हाथ खाली है, जबकि अपराधी आमजन में दहशत फैलाने में कामयाब हो रहे हैं, ऐसा ही एक मामला बुधवार को देखने को मिला जब दिनदहाड़े पुलिस थाने से चंद मीटर की दूरी पर रावला से अपनी मां का इलाज करवाने आए अवतार सिंह पुत्र चरण सिंह अपनी मां को गुरुद्वारा साहिब में मत्था टिकवाने ले जा रहा था कि बेखौफ अपराधियों ने उसके गले से सोने का ताबित खींचने का प्रयास किया, जिस पर युवक ने आरोपी की बाजू पकड़ ली व विरोध जताया ,अपराधियों ने सरे बजार भरी भीड़ में उस युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया,भीड़ वहा खड़ी वीडियो बनाती रही व तमाशा देखती रही ,किसी ने भी युवक को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया, पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी, पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुलजिम की तलाश कर रही है जबकि समाचार लिखे जाने तक ना तो एफ आई आर दर्ज हुई थी ना ही पुलिस किसी आरोपी को पहचान पाने में कामयाब हुई थी, ऐसे में रायसिंहनगर में आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!