Dark Mode
राजस्थान में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण है - सांसद महंत बालकनाथ

राजस्थान में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण है - सांसद महंत बालकनाथ

बहरोड़। बहरोड़ के खोहरी गाॅव में मृतक युवा नेता संजय उर्फ मुन्ना के घर पर शौक सभा में परीजनों को सांत्वना देने के लिए स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि पहूॅच रहे हैं। गुरूवार को अलवर सांसद बालक नाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, एडवोकेट बस्तीराम यादव, पूर्व केबिनेट मंत्री ड़ॉ जसवन्त यादव, डा. आर सी यादव आदि जनप्रतिनिधियों ने शोक सभा में पहुचकर दुख जताया।
अलवर सांसद बालक नाथ योगी -
अलवर सांसद योगी ने कहा कि अलवर जिले सहित राजस्थान में लगातार अपराध फैल रहे हैं। अपराध को लेकर नाराजगी जताई। राजस्थान में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण है। यही कारण है कि यहां लगातार अपराध बढते जा रहे हैं। हत्या करने के बाद हमारे संविधान में फांसी की सजा होती है। लेकिन यहाॅ अपराध करने के बाद भी अपराधियों में भय नहीं है। चोर सिपाही का खेल खेला जा रहा है। अपराधी सरेन्डर करते हैं, तथ्यों को सही तरीके से कोर्ट में पेश नहीं किये जाता हैं और बरी हो जाते है। पुलिस अपराधियों को पकड़कर सभी तथ्यों को एकत्र कर सजा दिलवाये तो माना जायेगा कि पुलिस जनता को न्याय दिलवा रही है।
जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर -
जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने कहा कि मैं भी उस प्रोग्राम में गया था और मुन्ना से पहली बार मिला था। कुछ देर बाद पता चला कि मुन्ना को मार दिया गया। इस तरह की दुर्घटना बहरोड़ के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इससे पूरे राजस्थान में बहरोड़ की छवी खराब हो रही है। इस तरह की दुर्घनाएं राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही तरीके से गलत है। ये माहौल को भयभीत कर रही हैं। ऐसे लोेगों को सजा मिलनी चाहिए जो समाज और वातावरण को दुषित करते हैं। पुलिस भी अच्छा काम कर रही है। एसपी स्वयं बहरोड़ में कैम्प किये हुए हैं।
एडवोकेट बस्तीराम यादव -
एडवोकेट बस्तीराम यादव ने कहा कि ये पहली घटना नहीं है इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जो बहुत ही निन्दनीय हैं। ये घटनाएं इलाके में पुलिस प्रशासन पर एक तरह से धब्बा है। हम चाहते हैं कि पुनरावृती ना हो। एसपी मामले को संवेदशीलता से ले रहे हैं। भरोषा है कि आरोपी जल्दी ही पकड़े जायेंगे और इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!