दौसा के नांगल बैरसी, खैरवाल गांव में पड़े बरसात के साथ ओले खेतो में भरा पानी से फसल हुई नष्ट
दौसा - दौसा जिले में हो रही बेमौसम की बरसात से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उकर रही है हो भी क्यों ना बेमौसम की बरसात ने उनकी पकी पकाई फसल को बर्बाद कर दिया है। वही ऊपर से ओलावृष्टि से भी फसल नष्ट हो गई है जिसके चलते किसान चिंतित नजर आ रहे हैं दोसा केनांगल बेरसी,खेरवाल भंडाना में आज हुई बेमौसम की बरसात के साथ कंचों के समान ओले गिरे। जिससे किसानों की फसल तो नष्ट हुई है साथ ही मौसम के बदलाव के चलते पारा भी नीचे गिर गया है सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है ऐसे में खेतों में पड़े अनाज भीगने से ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है ।