कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब
बून्दी। विधानसभा क्षेत्र बूंदी से कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा की जन आशीर्वाद नामांकन रैली एवं सभा में विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले से जनसैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन रैली में हजारों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किलोमीटर लंबी रैली में प्रारंभ से लेकर अंतिम तक भाग लिया। कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने मालन मासी बालाजी व बिजासन माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त जिला निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल जाट के समक्ष अपने प्रस्तावक सभापति मधु नुवाल के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
मंशापूर्ण गणेश जी एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर नवल सागर पार्क में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए हरिमोहन शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विधानसभा में जाने का मौका मिला तो बून्दी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित बनाने का प्रयास करेंग। इसके पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी श्री मोहन शर्मा की नामांकन रैली प्रारंभ होकर राम प्रकाश टॉकीज, बालचंद पाड़ा, नाहर का चौहट्टा, चारभुजा जी का मंदिर, सदर बाजार ,चौहान गेट ,इंदिरा मार्केट से कोटा रोड होते हुए चुनावी कांग्रेस कार्यालय सिलोर रोड पहुंची।
चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
शुक्रवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा ने सिलोर रोड पर मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस दौरान पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, प्रधान पंचायत समिति प्रेम भाई मीणा, सभापति मधु नुवाल, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पूर्व प्रधान मोहनलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान जय किशन मीणा, पूर्व प्रधान नाथूलाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा, प्रेम शंकर राठौड़, पूर्व प्रधान रघु शर्मा, संजय तंबोली, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।