Dark Mode
प्रभात फेरी उमड़ा जनसैलाब

प्रभात फेरी उमड़ा जनसैलाब

 
रतनगढ़ .   प्रात: प्रार्थना प्रवचन पंडाल में स्वामी रामसुखदासजी महाराज की ऑडियो वाणी व संत भोले बाबा के धर्म प्रवचन का सार जीवन में समय रूपी धन निरंतर खर्च हो रहा है, इसे भगवान की भक्ति में लगावे। कलियुग में नाम जप का बहुत ही महत्व है। नगर प्रभात फेरी में दीप जलाकर, रंगोलिया बनाकर, पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का धर्म श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया। प्रभात फेरी धर्म श्रृद्धालुजन का जनसैलाब उमड़ा।
नाम जप का आध्यात्मिक लाभ उठाया। तत्पश्चात दोपहर को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में धर्म उपदेश में संत प्रहलाद महाराज ने व्यासपीठ से कहा कि मानव शरीर के लिए जैसे श्वास जरूरी है, वैसे ही साधक के लिए नाम जप जरूरी है । सत्संग से भक्ति के भाव बढ़ते हैं ।संसार की वस्तुओं में भी भगवत भजन का भाव हो तो, मन में निर्भयता आती है । भगवान का भजन करने वाले न तो कभी भयभीत होते हैं और न ही डरते हैं। । उन्होंने नाम जप कि प्रेरणा देते हुए कहा कि भगवत नाम जप का नियम आगे बढ़ता रहेगा तो यह मानव जीवन सार्थक हो जाएगा। कथा के दौरान जड़ भरत, हिरणाकश्यप ,भक्त प्रहलाद प्रसंग पर संजीव झांकी भी दिखाई।कथा शुरू होने से पूर्व कथा के आयोजक प्रदीपकुमार,कुलदीप व संदीपकुमार व्यास ने सपरिवार व्यासपीठ पर रखी भागवत जी की पूजा अर्चना की। प्रवचन पंडाल में साय बालकों को गीता पठन का अभ्यास में कराया जा रहा है।कथा को पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने भी संबोधित करते हुए व्यास परिवार का आभार प्रकट किया। कथा में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, सत्यनारायण पुरोहित,सतीश हरितवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष  लिट्टू कल्पनाकांत, हरिप्रसाद पारीक ,सुभाष महर्षि, नंदकिशोर माटोलिया, कैलाश सिखवाल, संजय पुरोहित, लालचंद मारोठिया, ओमप्रकाश गौड़,  इंद्रचंद प्रजापत, आशुतोष पुरोहित, हीरालाल नोहाल, लक्ष्मीनारायण सोनी, ललित चौधरी, प्रकाश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में धर्म श्रद्धालुओ ने कथा सुनकर आध्यात्मिक लाभ उठाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!