Dark Mode
मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

जायल | उपखण्ड मुख्यालय पर खेल मैदान के पास लगे  राजस्थान  मेगा ट्रेड फेयर मेंले में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने विभिन्न व्यंजनों व फास्ट का लुत्फ उठाया तथा बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेला संयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मेले में लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी, झूले और खाने की सुविधा मिल रही है। रविवार को छुट्टी होने से भीड़ ज्यादा रही। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आयटम, वुडन आयटम, खाद्य उत्पाद, हैंडीक्राफ्टस, सौंदर्य उत्पाद, स्टेशनरी, बुक्स व सीडी, फैशन व फुटवियर, गारमेंट व हैंडलूम, फर्नीचर व फर्निशिंग, क्रॉकरी व कटलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी व गिफ्ट आयटम, हर्बल व आयुर्वेदिक, स्पोटर्स आयटम सहित विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की। फास्ट फूड व अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!