Dark Mode
बालाजी मंदिर से 11 वीं पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बालाजी मंदिर से 11 वीं पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पलसाना। कस्बे के गोवटी रोड स्थित ग्रेड वाले बालाजी मंदिर से रविवार को विराट 11वीं बालाजी निशान पदयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई । बालाजी निशान पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब में काफी श्रद्धालु महिला पुरुष एवं बच्चों ने सहभागिता की। श्री बालाजी सेवा समिति सामेर के पंडित पुरुषोत्तम शर्मा एवं महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया की रविवार सुबह 11:00 बजे दिव्य जोत दर्शन एवं निशान पूजन के बाद निशान पदयात्रा डीजे के साथ शुरू हुई। बालाजी निशान पदयात्रा में भक्तों की आवक को देखकर श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा ।थारी जय हो पवन कुमार आज हनुमान जयंती है जैसे भजन एवं डीजे की धुन में श्रद्धालु भक्त नाचते गाते गोवटी पहुंचे, जहां अल्प विश्राम के बाद सामेर के लिए प्रस्थान कर गए । यात्रा का बरसिंहपुरा मोड़ ,गोवटी व डूकिया स्टैंड पर शानदार स्वागत किया गया। इससे बाद श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में ऊंट घोडी से कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए। सामेर, गनोड़ा खारियावास एवं आसपास की ढाणी के लोगों ने काफी देर तक हैरतअंगेज करतब का खूब आनंद लिया। दिनोंदिन कार्यक्रम को लेकर लोगों की श्रद्धा बढ़ती जा रही है । सोमवार 3 अप्रैल को डूकिया के महालक्ष्मी मनोकामना पूर्ण मंदिर से निशान पदयात्रा शुरू होगी। इस दौरान गणमान्य नागरिक एवं काफी भक्तजन मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!