मंहगाई राहत शिविर में बढ रही है नागरिकों की भीड़
पीपाड़ शहर . नगर पालिका प्रशासन की ओर से मंहगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन सांखलो बेरा रा.उ.मा.वि. सांखलो का बेरा पर वार्ड सं. 02 के लिये आयोजित किया गया । अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड सं. 02 के प्रथम दिन अस्थाई कैम्प दौरान गैस सिलेण्डर योजना के 89 लाभार्थी, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना 100 यूनिट घरेलू उपभोक्ता 152 लाभार्थी, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना 2000 यूनिट कृषि उपभोक्ता 2 लाभार्थी, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 141 लाभार्थी, महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना 3 लाभार्थी, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना के 101 लाभार्थी, सामाजिक सुरक्षा पेशंन योजना के 74 लाभार्थी, कामधेनु पशु बीमा योजना के 100 लाभार्थी, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के 176 लाभार्थी व मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 176 लाभार्थीयों को मंहगाई गांरटी कार्ड वितरण किये गये है । पालिका क्षेत्र में वार्ड सं. 02 के अस्थाई कैम्प, जिला अस्पताल व नगर पालिका पुराना भवन में स्थाई कैम्प में आज बुधवार को सभी योजनाओं के लिये 835 लाभार्थियों का पंजीयन किया जाकर 2280 लाभार्थियों को मंहगाई राहत गांरटी कार्ड वितरण किये जा चुके है । स्थाई कैम्प नगर पालिका, पीपाड़ शहर में अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को मंहगाई राहत गांरटी कार्डो का वितरण किया गया है। उधर प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणीयों के 10 पट्टो का भी वितरण किया गया है।वही 27 अप्रेल को वार्ड सं. 02 के लिये पुनः मंहगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर का आयोजन रा.उ.मा.वि. सांखलो का बेरा पर ही आयोजित होगा।