Dark Mode
वेदपीठ के अन्नकूट महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

वेदपीठ के अन्नकूट महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़

निंबाहेड़ा। देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर आयोजित भव्य अन्नकूट महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ठाकुरजी के तिरूपति बालाजी स्वरूप के दर्शन की मनमोहक झांकी के साथ ही छप्पनभोग के उपरान्त संध्या महाआरती के पश्चात अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जिसकी महाप्रसादी लेने के लिए समूचे परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुगण कतारबद्ध होकर अन्नकूट का महाप्रसाद लेकर स्वयं को धन्य कर रहे थे। यह क्रम ठाकुर जी की शयन आरती के पश्चात भी जारी रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!