Dark Mode
श्रीगंगानगर में उमड़ा डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं का जन सैलाब

श्रीगंगानगर में उमड़ा डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं का जन सैलाब

राजस्थान की साध-संगत ने उत्साह, नई उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह का शुभ भंडारा

 
 
तारानगर . मानवता भलाई कार्यों के लिए विश्व विख्यात सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के 75वें रूहानी स्थापना माह का शुभ भंडारा रविवार को श्रीगंगानगर में राजस्थान प्रदेश की साध-संगत द्वारा उत्साह, नई उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पावन भंडारे की खुशी में शहर के एसडी बिहानी महाविद्यालय के खेल मैदान व रामलीला ग्राउंड में प्रदेशस्तरीय विशाल रूहानी नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भीषण गर्मी के बावजूद डेरा अनुयायियों का अपने मुर्शिद ए कामिल के प्रति समर्पण, अटूट श्रद्धा और विश्वास देखते ही बन रहा था तथा श्रद्धालुओं के जोश और जूनुन के आगे प्रबंधन द्वारा किए गए सारे प्रबंध छोटे पड़ गए। रूहानी नामचर्चा कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गया । इतना ही नहीं आलम ये था कि सड़कोंं पर डेरा श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला रेंगता नजर आया तथा यह क्रम नामचर्चा समाप्ति तक अनवरत जारी रहा। हालांकि प्रबंधन द्वारा मुख्य ग्राउंड एसडी बिहानी महाविद्यालय के अलावा भी रामलीला ग्राउंड में भी पंडाल बनाया गया था। लेकिन दोनों पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गए। नामचर्चा के दौरान राजस्थान की साध-संगत ने 156 मानवता भलाई कार्यों के तहत जननी सत्कार मुहिम के तहत 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन व पक्षियोंद्वार मुहिम के तहत 175 मिट्टी के सकोरे (परिंडे) बांटे गए।   रूहानी स्थापना माह के भंडारे की खुशी में आयोजित प्रदेशस्तरीय विशाल नामचर्चा की शुरूआत 11 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई। बाद में कविराजों ने अरदास व अन्य खुशी प्रथाए सुंदर शब्दवाणी के माध्यम गुरु महिमा का गुणगान किया। तत्पश्चात पंडाल में लगाई गई दर्जनभर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डिड रूहानी वचनों को चलाया गया। जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित्त होकर सुना। वहीं इससे पहले उपस्थित साध-संगत ने एक साथ धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर पूज्य गुरु जी को डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के शुभ भंडारे की बधाई दी। इस दौरान 25 मार्च 2023 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा भेजी गई 14वीं चिट्ठी साध-संगत को पढ़कर सुनाई गई। चिट्ठी में पूज्य गुरु जी ने राजस्थान व हरियाणा में चलाए गए सफाई महा अभियानों रूपी महायज्ञ में आहुति डालने वाली साध-संगत की भरपूर प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया। 
 
    
 
नामचर्चा के दौरान डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे 156 मानवता भलाई कार्यो में शामिल 89 वें कार्य इन्सानियत। जिसके तहत डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए सार्वजनिक स्थानों पर घूमते बेसहारा लोगों की सुध लेते हुए उनकी संभाल करते और उनका इलाज कराकर उन्हें उनके परिवार से मिलाते है। इसी से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसके माध्यम से आमजन को इन बेसहारा, गुमशुदा व मंदबुद्धि लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!