Dark Mode
मिसेज़ यूनिवर्स ऑर्गेनाइज़ेशन की हुई क्राउन अनविलिंग 

मिसेज़ यूनिवर्स ऑर्गेनाइज़ेशन की हुई क्राउन अनविलिंग 

 
जयपुर ।  विवाहित और प्लस साइज महिलाओं को फैशन और ग्लैमर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता रहा मिसेज़ यूनिवर्स ऑर्गेनाइज़ेशन अपने नए अध्याय के साथ लौट रहा है। इसी से जुडी जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को सी स्किम स्थित पार्क प्राइम में क्राउन अनविलिंग का आयोजन किया जाएगा। 
इस दौरान मिसेज़ यूनिवर्स ऑर्गेनाइसजें के सीईओ नरेश मदान, फोर्टी राजस्थान क प्रेजिडेंट सुरेश अग्रवाल, फोर्टी लेडीज विंग महासचिव ललिता कुछल, अलका गौड़, गौरव प्रताप सिंह, केरला से एंटरप्रिन्योर डॉ शमला, पूनम मदान, पवन गोयल और जेडी माहेश्वरी ने शो से जुडी जानकारी दी। 
इस दौरान नरेश मदान ने बताया कि मिसेज़ यूनिवर्स ऑर्गेनाइज़ेशन की ओर से आयोजित होते रहे सभी 8 ब्यूटी पेजेंट्स, दीवालिशियस मिसेज़ इंडिया यूनिवर्स और एलीट मिसेज़ वर्ल्ड, दीवालिशियस मिसेज़ इंडिया यूनिवर्स, दीवालिशियस मिसेज़ इंडिया वर्ल्ड, एलीट मिसेज़ इंडिया, दीवालिशियस सुपर मॉडल ऑफ़ द ईयर और दीवालिशियस मिस्टर मिस टीन इंडिया 
की ब्रांड एम्बेस्डर्स की तलाश शुरू हो चुकी है। इसकी शुरुआत करते हुए क्राउन अनविलिंग और लॉन्च का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी 8 पेजेंट्स के लिए एक-एक ब्रांड एम्बेस्डर्स को देश के अलग-अलग कोने से चुना जा रहा है। ये सभी 8 एम्बेस्डर्स इन पेजेंट्स के लिए देशभर में प्रतिभागियों को खोज करेंगे, साथ ही अपने ब्रांड की ओर जागरूकता, लोक्रप्रियता और जानकारी पर भी कार्यरत रहेगी। अगस्त में आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम के दौरान इन सभी ब्रांड एम्बेस्डर्स पर से पर्दा उठेगा और सभी क्रॉनिंग की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!