Dark Mode
कन्या महाविद्यालय बहरोड़ में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया

कन्या महाविद्यालय बहरोड़ में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया

बहरोड़। राजकीय कन्या महाविद्यालय बहरोड़ में प्राचार्य डा. सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के तहत दो दिवसीय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान, शिवानी, ललिता, निधी, बबीता, मनीषा, कोमल आदि ने भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान मेहन्दी में तथा निधि, मनीषा, करिष्मा रंगोली में प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय दिवस पर एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नृत्य में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तानिया प्रथम व साक्षी द्वितीय स्थान पर रही। प्राचार्य डा. सुरेन्द्र सिंह ने छात्राओं को अनुशासित रहकर नियमित अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बानसुर सुरेन्द्र सिंह को प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय बहरोड़ का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। जिन्होंने मंगलवार को अपना पद ग्रहण किया है। प्राचार्य ने कार्य ग्रहण उपरान्त के बाद महाविद्यालय को नये भवन में संचालित कराने, छात्राओं के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन एवं रिक्त पदों को जल्दी ही भरवाने का आश्वासन दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!