Dark Mode
विद्यालय में गीता जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

विद्यालय में गीता जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

चाखू। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी दिन शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेश नगर, चिमाणा में गीता जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पवित्र ग्रंथ गीता पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानाध्यापक मदन जाखड़ द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृत शिक्षक सुरेश व पूर्व सरपंच हरिराम माकड़ के निर्देशन में हुआ। विद्यार्थियों ने इस महोत्सव के अंतर्गत गीता महिमा, गीता सार एवं श्रीमद भागवत गीता के 12वें व 15वें अध्याय का उच्चारण करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच हरिराम माकड़ ने श्रीमद भागवत गीता के बारे में ज्ञान वर्धन किया। कर्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के मानवता पर दिए गए सन्देश पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई।

संस्थाप्रधान मदन जाखड़ ने बताया कि गीता के उद्देश्यों व नियमों का पालन करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते है। कार्यक्रम में अध्यापक महेश कुमार, निम्बा राम, प्रेम कुमार प्रजापति, लाल सिंह, ओमप्रकाश मेघवंशी, रामसिंह व धनपत सायच ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!