राजस्थान पुलिस दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजसमंद. रिजर्व पुलिस लाईन राजसमंद के परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा, परबत सिंह, वृताधिकारी कुंभलगढ़ नरेश कुमार जी शर्मा, अपराध सहायक बंशीलाल चानिया पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी महिला थाना श्याम राज सिंह पुलिस निरीक्षक, संचित निरीक्षक लक्षमण राम , थानाधिकारी कांकरोली दुर्गा प्रसाद दाधीच पुलिस निरीक्षक, प्रभारी यातायात हीरालालजी मेनारिया उप निरीक्षक, प्रभारी जिला विशेष शाखा दलपत सिंह उप निरीक्षक , अन्य आलाधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य शरीक हुए।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया, इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्य, अन्य विभागों के अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी गणों द्वारा नृत्य, संगीत, भाषण , लोक गीत की प्रस्तुतियां दी।
पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा शिक्षा, खेल , उच्च शिक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्य कर्म में सामुहिक नृत्य किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को शुभ कामनाएं दी।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सीरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें परेड कमांडर महेश जोशी उप निरीक्षक द्वारा किया गया। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक ने ली परेड के बाद जिला राजसमंद के पांच पुलिस कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए। जिसमें शौकत खान मुख्य आरक्षी, तेजपाल सिंह आरक्षी, विकास कुमार आरक्षी, नरेंद्र कुमार आरक्षी, भजे रामजी आरक्षी , शामिल है। पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के पढ़ने वाले बच्चों से उनकी रुचि और कैरियर के बारे में मार्गदर्शन किया।
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।