विश्व विकलांग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
टोंक । मानव धर्म मूक-बधिर एवं नैत्रहीन विद्यालय में विश्व विकलांग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं पन्नाधाय महाविद्यालय के विशेष शिक्षक प्रशिक्षार्थी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दिव्यांगों ने अपने विशेष नृत्य में दिव्यांगता होने के बावजूद भी अध्यापकों द्वारा सांकेतिक इशारों के माध्यम से मनमोहक नृत्य पेश किये गये। मानव धर्म मूक-बधिर एवं नैत्रहीन विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक चन्द्रवीर सिंह चौहान ने दिव्यांगों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों पर दया नही सहानुभूति रखे। दिव्यांगों में क्षमता की कोई कमी नहीं होती, उनमेें एक ना एक खूबी आम लोगों से अधिक होती है, उसकी खूबी का वातावरण निर्माण कर दिव्यांग को मुख्यधारा में लाने का आव्हान किया गया। स्कूल प्रधानाध्यापिका आंचल शर्मा एवं विशेष शिक्षक कोर्स कॉर्डिनेटर गीता रानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों में भी एक ना एक योग्यता होती है, उस योग्यता को पहचान कर उसका सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष विद्यालय एवं प्रशिक्षण केन्द्र के विद्यार्थियों के बीच में मैहन्दी, दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोनिका शर्मा, आशाराम चौधरी, बृजकिशोर गौत्तम, दीपक शर्मा, फुरकान खान, मोहसीन खान, अक्षिता जांगिड़, सोनू, रफीकुन्निसा, समा खान, इब्तेसाम दुर्रानी, सुमन राठौड़ एवं सीमा चौधरी आदि मौजूद रहे।