पुलिस दिवस के अवसर पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेंगे सेवा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र
कोटा । पुलिस दिवस के अवसर पर 16 अप्रेल को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातः 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने बताया कि पुलिस दिवस के अवसर पर 15 अप्रेल को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुलिस दिवस समारोह 16 अप्रेल को प्रातः 7 बजे रिजर्व पुलिस लाईन में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सेरेमोनियल परेड आयोजित कर उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सेवा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को 15 अप्रेल को सांयकाल एवं 16 अप्रेल को प्रातः 6ः45 बजे पुलिस लाईन में उपस्थित होने का आव्हान किया है।