Dark Mode
वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल : अशोक गहलोत

वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल : अशोक गहलोत

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन वादों पर वह पूरी तरह से विफल साबित हुई है। कांग्रेस सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता के हित के लिए चलाईं थीं, वह सारी योजनाएं भाजपा सरकार ने बंद कर दी हैं।

शेखावत पर साधा निशाना-

वे शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में अमृतलाल स्टेडियम नयापुरा में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने पूरे राजस्थान और जोधपुर के लिए पानी की समस्या के निवारण के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि उन्होंने कांग्रेस के समय लाई गई राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल योजना को भी पूरी तरीके से आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार विफल है। आज महिलाओं की क्या दशा और स्थिति है, यह पूरा देश जानता है।


भाजपा शासन में महंगाई चरम पर: उचियारड़ा

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार करणसिंह उचियारड़ा ने शनिवार को फलोदी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सभाओं को संबोधित किया। उचियारड़ा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिस मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी, वो मुद्दा गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन मेें महंगाई चरम पर है। पेट्रोल सौ रुपए के पार चल रहा है। वहीं गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा महंगाई और विकास की बात ही नहीं करती है। उचियारड़ा ने शेखासर, अखाधना, भाखरिया, राणेरी, मोडकिया, सोनलपुरा, बावडी कलां, बावडी खुर्द, जागरियां, जेतडासर, बड्डी ढाणी, सांवरागांव, गाडना, बावडी, बरसिंह, नया गांव, घटोर सहित फलोदी के अलग-अलग गांवों का दौरा किया। इससे पूर्व उन्होंने मां लटियाल के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!