Dark Mode
केंद्र सरकार का वर्तमान बजट

केंद्र सरकार का वर्तमान बजट

आम आदमी के विकास को ध्यान रखकर पेश किया गया  -विजय आचार्य


बीकानेर। दिनांक 13 फरवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी चुनाव विशलेषण समिति के पश्चिम विधान सभा संयोजक इन्द्र चन्द ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज रोडा-मोडा बगेची में बीकानेर पश्चिम विधानसभा की बजट पर चर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि केन्द्र सरकार का वर्तमान बजट आम आदमी के विकास को ध्यान मे रख कर पेश किया गया है। यह बजट आम आदमी का जीवनस्तर उपर उठने में बहुत मद्दगार साबित होगा।
कार्यशाला को सम्बोधित करते बीकानेर पश्चिम विधानसभा के संयोजक इन्द्र चन्द ओझा ने कहा कि इस बजट से भारत के अन्दर नई उधौगिक क्रान्ति आयेगी ओर रोजगार को बढावा मिलेगा जिससे देश का विकास तेज गती से आगे बढेगा।
कार्यशाला को सम्बोधित करतेेेे हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जे.पी. व्यास ने कहा कि यह बजट देश के युवाओं के लिए एक आशा की नई किरण बनकर आया है। यह बजट महिला विकास के अन्दर भी बहुत कारगर साबित होगा।
कार्यशाला को सम्बोधित करतेेेे हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित ने कहा कि देश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों से विकास के नये नये आयाम छू रहा है और वह दिन दूर नही है जब भारत देश दुनिया के अन्य विकासशील देशों बराबर सर उठाकर खड़ा रहेगा। मोदी जी का विकास खुद बुलता है।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा युवा नेता विजय मोहन जोशी ने कहा कि देश स्वावलम्बन के मार्ग पर आगे बढ रहा है, इस बजट से देश के अन्दर बेरोजगारी का खात्मा होगा तथा रोजगार के नये नये अवसर खुलेगें।कार्यशाला को भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल जोशी, पार्षद सुधा आचार्य, मण्डल अध्यक्ष मुकेश ओझा, अमित व्यास, डा. सुधा शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखबदास बोडा ने की।
कार्यक्रम पश्चात नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य का जस्सुसर मण्डल के पदाधिकारीयों ने शाफा और शाॅल पहनाकर शानदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमल सांखला, सोहनलाल प्रजापत, राम सा गहलोत, राजकुमार सांखला, अशोक चांवरिया, भगवती स्वामी सम्मलित हुए।
आज की कार्यशाला में शहर जिला उपाध्यक्ष डाॅ सुषमा बिस्सा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत, कपिल शर्मा, चोरूलाल सुथार, भुपेन्द्र शर्मा, हनुमानसिंह चावडा, सांगीलाल गहलोत, सुमन जोशी, अशोक सांखला, सोहनलाल चांवरिया सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!