Dark Mode
साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बारां। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर 4 जनवरी 2024 को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक के आईटी प्रबंधक नितिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में डिजिटल लेनदेन को लेकर हुई धोखाधडियों के उदाहरण देते हुए बैंकिंग से सम्बन्धित गोपनीय जानकारियां किसी से साझा नहीं करने हेतु जागरूक किया। जैन ने बताया कि बैंक द्वारा कभी भी किसी ग्राहक के खाते से सम्बन्धित कोई भी जानकारी नहीं मांगी जाती है। निमिष गौड़ ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम करने वालों द्वारा अनेक तरीकों से ठगी की जाती है, जिससे बचने का सबसे पहला व महत्वपूर्ण तरीका यही है कि किसी प्रकार की जानकारी उनसे साझा न की जाए। साथ ही डिजिटल बैंकिंग की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए इन्टरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम ग्रीन पिन, नेफ्ट, आरटीजीएस के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अनुज अग्रवाल, आशुतोष गौतम, रुपेश अग्रवाल द्वारा डिजिटल बैंकिंग पर प्रश्नोत्तरी आयोजित कर छात्रों से प्रश्न पूछे गए। संस्थान के निदेशक रजनीश मेहता ने संस्थान के छात्रों हेतु साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!