Dark Mode
साइबर फ्रॉड : दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.50 लाख ऐंठे

साइबर फ्रॉड : दो लोगों से साइबर ठगों ने 3.50 लाख ऐंठे

जोधपुर। शहर में दो लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हुए। ठगों ने दो युवकों से 3.50 लाख का फ्रॉड कर लिया। पीडि़तों की तरफ से अब खांडाफलसा और राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि पुनी सदन न्यू चांदपोल रोड निवासी संजीव पुरोहित पुत्र लक्ष्मी नारायण पुरोहित ने रिपोर्ट दी कि 8 अगस्त को साइबर ठगों ने उससे 1 लाख 15 हजार का फ्रॉड कर लिया। उसके बैंक खाते से उक्त रकम पार कर ली गई। पुलिस में रिपोर्ट से पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। दूसरी तरफ शिक्षक कॉलोनी राजीव गांधी नगर निवासी रघुवीरसिंह पुत्र मदन सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह भी साइबर ठगी का शिकार हुआ। शातिरों ने उसे डरा धमकाया और फिर ऑन लाइन खाते में 2 लाख 39 हजार 731 रूपए डलवा दिए। मामले को लेकर साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!