Dark Mode
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए साइबरटेक की अनूठी पहल

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए साइबरटेक की अनूठी पहल

फलोदी। स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान - साइबरटेक द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत एक वर्ष में सरकारी योजनाओं, सामाजिक संगठनो व् भामाशाहों के सहयोग व् साइबरटेक संस्थान द्वारा निजी स्तर पर, 111 महिलाओं व् बालिकाओं को राजस्थान सरकार द्वारा अनुमोदित व् विभिन्न सरकरी नौकरियों के लिए अनिवार्य कंप्यूटर पाठ्यक्रमों का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर एक नया आयाम स्थापित किया। साइबरटेक के संचालक व् इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित डॉ पंकज थानवी ने बताया कि, संस्थान द्वारा सरकारी योजनाओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनो व् भामाशाहों के वित्तीय सहयोग व् साथ ही संस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत निजी स्तर पर, कुल 111 महिला अभियर्थियों को डिजिटल आत्म निर्भर बना कर महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिशाल पेश की हैं। निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात इनमे से कई महिलाएं व् बालिकाएं रोजगार प्राप्त कर अपनी आजीविका अर्जित कर रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप अब घरेलू महिलाएं भी कंप्यूटर शिक्षा में रूचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!