स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन
चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव, 2023 के दौरान जिले में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु शुक्रवार को मेगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट चोराहें पर रैली को जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी एवं सीईओ धायगुड़े स्नेहल नाना ने उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों स्काउट गाइड , छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
साइकिल रैली नई पुलिया से होते हुए गोल प्याऊ पर संपन्न हुई। रैली के गोल प्याऊ पहुंचने पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिला समन्वयक स्वीप एसीईओ राकेश पुरोहित ने स्वीप संबंधी जानकारी उपस्थित पर्यवेक्षक एवं आमजन को बताई। ' हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार' मतदान गीत गाकर मतदाताओं में जोश, उत्साह भर दिया। विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक स्वीप धीरेंद्र मणि त्रिपाठी IRS ने जिला स्वीप की थीम ' मत चुके मतदान' की सराहना कर शत प्रतिशत मतदान देने हेतु प्रेरित किया।
यहां लोक कलाकारों ने गणेश वंदना, गवरी मतदान गीत एवं नृत्य के माध्यम से 25 नवंबर शनिवार प्रातः 7:00 बजे से 6:00 तक मत देने का संदेश दिया। शहर बालिका स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी सीईओ धायगुड़े स्नेहल नाना ने लोकतंत्र के इस महापर्व को त्योहार के रूप में मनाने का आव्हान किया । दिव्यांगों के इस बार शत प्रतिशत मतदान होने का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम समाप्ति पर सीईओ ने मतदान शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में डीपीएम राजीविका महेंद्रसिंह मेहता, नोडल स्वीप प्रभारी बीडीओ अभिषेक शर्मा, सीडीईओ कृष्णा चाष्टा, डीईओ सेकेंडरी कल्पना शर्मा, डीईओ प्रारम्भिक राजेंद्रकुमार शर्मा, सीओ स्काउट चंद्रशेखर वास्तव, सीबीईयो जयारानी राठौड़, प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र शर्मा , शंभुलाल भट्ट, रेनू सोमानी , प्रज्ञा जैन, विनोद राठी, जिला स्वीप सहायक प्रभारी दिनेशकुमार विजयवर्गीय, महेंद्रसिंह चौहान, जगदीशचन्द्र चावला, कमलेश सहलोत, दुर्गाप्रसाद कुमावत, राजेंद्रकुमार व्यास, रोहित खोईवाल, रेखा चौधरी सहित अधिकारी, कर्मचारी , छात्र छात्राएं स्काउट गाइड उपस्थित थे। संचालन पारस टेलर ने किया।