विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साइकिल रैली
रावतभाटा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज रावतभाटा, आरोग्य भारती रावतभाटा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिए एक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में आर्य समाज , आरोग्य भारती, गायत्री परिवार, पर्यावरण समिति, शारदा साहित्य मंच, वन विभाग, शिखर आईटीआई, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व योगाचार्य राधेश्याम शर्मा ने किया। साइकिल रैली आर्य समाज रावतभाटा से सिनेमा चौराहा, पुलिस थाना, आरपीएस, बालाराम चौराहा, फेस टू, हैवीवाटर, एनटीसी, चारभुजा, बप्पा रावल चौराहा होकर पुलिस चौकी चारभुजा पर जाकर सम्पन्न हुई। रैली में पेड़ लगाओ धरा बचाओ, पर्यावरण की रक्षा करो, पेड़ पौधों से हमारा जीवन है जैसे नारे लगाये जा रहे थे। रैली के समापन पर योगाचार्य राधेश्याम शर्मा ने ओ३म् का उच्चारण करवाया। गायत्री परिवार के श्री प्रसाद जी जगदीश पोखरा ने पर्यावरण का महत्व बताया। विनोद कुमार त्यागी ने बताया कि पीपल का पेड़ सर्वाधिक आक्सीजन देता है। आरोग्य भारती के अध्यक्ष हरीश वाधवा ने पर्यावरण का महत्व बताया मुख्यातिथि पहलाद जाट ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया श्रीमती रिंकू लोधा ने लगे हुए पेड़ों को बचाने पर बल दिया। रामराज मीना ने अल्पाहार का प्रबंध किया। प्रधान विनोद कुमार त्यागी ने पेड़ों के संरक्षण व लगाने पर बल दिया। मंत्री ओम प्रकाश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष जीपी शर्मा व मुनेन्द्र सिंह ने रैली में सहयोग किया। आरोग्य भारती के सुनीति राठौर, मधुसूदन गगरानी, ओमप्रकाश वाधवा, अमन गुर्जर, चमन गुर्जर, शिवम पंडित, अभिमन्यु नरवर, महेश यादव, हेमंत सोनी, रामेश्वर सैनी ने रैली को व्यवस्थित किया रैली में भाग लेने वाले सभी की साइकिलों पर पर्यावरण संरक्षण के नारे से संबंधित नारे लिखे गए। इस अवसर पर दशहरा मैदान में योग साधक अशोक कुमावत के मुंबई स्थानांतरण पर पांच पौधे एवं इंडिया गेट पर गार्डन में अशोक वृक्ष का पौधारोपण किया गया और उनके सार संभाल की जिम्मेदारी दी गई। रैली में गिरधारी चौधरी, रमेश तिलवे आदि ने सहयोग दिया।