Dark Mode
दादिया एवं कासीर विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित

दादिया एवं कासीर विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित

अरांई। अरांई क्षेत्र की दादिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियान ढाणी को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपापन्तरित किया गया। शिक्षा निदेशालय द्वारा आदेश जारी कर दोनो विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित किया गया। विधायक सुरेश टांक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का अभाव रहता है जिससे ग्रामीण बच्चे अंग्रेजी विषय में अध्ययन करने से वंचित रह जाते है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से जोडने के लिए एवं ग्रामीणों की मांग पर दादिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियान ढाणी को अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित किया गया। इससे ग्रामीणों बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा अर्जित करने का स्अवसर प्राप्त होगा। ग्रामीणों की बार बार मांग पर उन्होने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से किशनगढ विधानसभा क्षेत्र की दोनो विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित करने की अनुशंसा करी थी जिसे राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग ने मान लिया गया। इस संबध में शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने उक्त आदेश जारी किये है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!