स्कूल में बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए डेली टेस्ट सीरीज का शुभारंभ
सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित केवीएम स्कूल में राजस्थान बोर्ड के आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए डीटीएस का शुभारंभ किया गया । डीटीएस का शुभारंभ सभी छात्रों को तिलक लगाकर किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए केवीएम निदेशक साहिल चौधरी में बताया कि सिलेबस पूर्ण होने के बाद बोर्ड परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए पूर्ण रूप से बोर्ड पैटर्न पर आधारित डीटीएस की शुरुआत की गई है। साहिल चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे परिणाम के लिए संयमित अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आज और अभी से जुट जाना है क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है बल्कि सिर्फ कड़ी मेहनत ही इसका एकमात्र विकल्प है। एकेडमिक हेड जितेंद्र बाजिया ने सभी विद्यार्थियों को डीटीएस की शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाला समय बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है और केवीएम में होने वाली डीटीएस महायज्ञ के समान है अत: इसे पूरी मेहनत और लगन के साथ देना है। कृष्णा विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रतन जागावत ने परीक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की मेहनत व संघर्ष का फल एक सुनहरे कल के रूप में होने वाला है अत: सभी परीक्षार्थी पूरी मेहनत के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयत्न करें तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।प्रबंधक रतन भास्कर ने डीटीएस को बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति श्रेष्ठ मार्ग बताया।डीटीएस के शुभारंभ के दौरान समस्त शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।