Dark Mode
समाज हित के लिए दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान का हुआ गठन

समाज हित के लिए दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान का हुआ गठन

रतनगढ़ । विधानसभा क्षेत्र के प्रजापति समाज के हजारों लोग बीती रात एक जाजम पर दिखाई दिए। बस स्टैंड स्थित श्रीप्रजापति भवन में हुए कार्यक्रम में दक्ष प्रजापति समाज सेवा संस्थान का गठन किया गया। संस्थान का उद्देश्य समाज के असहाय, जरूरतमंद लोगों की सहायता, समाज को शिक्षित व संगठित करना है। विधानसभा क्षेत्र में बहुसंख्यक होने के बाद भी टुकड़ों में बिखरे प्रजापति समाज को संस्थान के माध्यम से एक धागे में पिरोने की यह पहल करने वाले राजकुमार बबेरवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान के सदस्य समाज सेवा के लिए हर समय तैयार रहेंगे तथा जहां भी आवश्यकता होगी, एक टीम भावना के साथ पहुंचकर जरूरतमंद को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश कुमावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को लालचंद मारोठिया, कन्हैयालाल सिरस्वा, गोविंद बबेरवाल, ओमप्रकाश शोभासर, लीलाधर कनवारी, दिनेश पड़िहारा, गोविंद सिमसिया, गिरधारीलाल गुंसाईसर, रामावतार मारोठिया बीदासर, एडवोकेट लक्ष्मण प्रजापत, रामकरण कुम्हारों की ढाणी, लालचंद कुचेरिया, ओमप्रकाश सीमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सभी ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। एडवोकेट राजेंद्र मारोठिया के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!