मूंडली में दक्षिणमुखी हनुमान जी का मेला आज भरेगा
मेला मंडल समिति ने व्यवस्था को लेकर दिया अंतिम रूप
चाकसू : के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूंडली ग्राम पंचायत में दक्षिणमुखी वीर हनुमान जी के मंदिर मुंडली में वार्षिक उत्सव मेला का आयोजन आज होने जा रहा है । और साथ ही मीणा वाटी दंगल का कार्यक्रम भी रखा गया हैं । और अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेले में अस्थाई खिलौनों की दुकानों लगेगी और मेले को लेकर मेला समिति ने पुरी व्यवस्थाएं कर ली गई है। वही मन्दिर परिसर को रंगबिरंगी लाईटों से सजाया गया है । वही आसपास क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी व हजारों की तादाद में बालाजी महाराज के भगत मेले के दौरान मौजूद रहेंगे । वही मेला समिति की तरफ से सुरक्षा के लिए भी विशेष इन्तजाम भी किये गये है ।