टेलीफ ोन लाइनों की केबल क्षतिग्रस्त
सीकर। शास्त्रीनगर आवासीय योजना, नेहरू पार्क के सामने, सालासर रोड के पास, कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर रोङ व नाली का काम चल रहा है। जिसके कारण भूमिगत टेलीफोन की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पिछले कुछ महीनों पहले ही किसी निजी टेलीफोन कंपनी जो वोडाफोन, एयरटेल या अन्य हो सकती है, द्वारा ओ एफ सी लाइने 5त्र हेतु डाली गई थी, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। चूँकि लाइने अभी चालू नहीं की गई हैं अत: कंपनी को इस बारे में पता नहीं है। रोङ का कार्य चल रहा है और बाद में रोङ बनने के पश्चात क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के लिए जगह जगह रोड कटिंग करनी होगी। अत: संबंधित टेलीफोन कंपनी जिसने शास्त्री नगर कॉलोनी में, जो कि नेहरू पार्क के सामने अवस्थित है, वहां डाली गई अपनी केबल लाईन को चेक कर लेवे जिससे समय रहते उनकी रिपेयरिंग हो सके व बाद में रोड को काटकर पुन: केबल डालने का कार्य अनावश्यक रूप से नहीं करना पड़े। संबंधित कम्पनी के कर्मचारी, अधिकारी कृपया ध्यान देकर भविष्य मे होने वाले सेवाओं मे विलंब व आर्थिक नुकसान से बचें।